बिहार में मल्टी पोस्ट इवीएम से होगा पंचायत चुनाव, पढ़ें पूरी खबर?

न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की इस बार बिहार में मल्टी पोस्ट इवीएम मशीन से पंचायत का चुनाव कराया जा सकता हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

हालांकि चुनाव आयोग ने साफ़ कर दिया हैं की इसके लिए अंतिम फैसला बिहार सरकार को लेना हैं। अगर सरकार लिखित स्वीकृति देती हैं और राशि का आवंटन करती हैं तो बिहार में पंचायत चुनाव मल्टी पोस्ट इवीएम मशीन के द्वारा कराया जायेगा।

बता दें की मल्टी पोस्ट इवीएम में एक सेक्योर डिटैचेबल मेमोरी कार्ड का उपयोग किया जायेगा। जिससे मतगणना में सहूलियत होगी। साथ ही साथ वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों का एक साथ चुनाव संपन्न होगा।

खबर के अनुसार बिहार में मल्टी पोस्ट इवीएम मशीन से पंचायत का चुनाव कराने के लिए आयोग द्वारा 15 हजार इवीएम खरीदने का प्रस्ताव दिया गया हैं। अगर सरकार इसे मंजूरी दे देती हैं तो इस बार बिहार में मल्टी पोस्ट इवीएम मशीन से पंचायत चुनाव होगा।

0 comments:

Post a Comment