खबर के अनुसार योगी सरकार शादी या फिर अन्य छोटे-मोटे आयोजनों के लिए घर के आस पास लॉन या वैंक्वेट हॉल बनाने की घोषणा की हैं। बता दें की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में रहने वाले गरीबों और माध्यम वर्गीय परिवारों को इससे बहुत फायदा होगा।
उत्तर प्रदेश के कई छोटे शहर और कस्बे ऐसे हैं जहां लोगों को अपने बेटे बेटियों की शादी करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया हैं। यहां के लोगों को अब कम कीमत पर लॉन या वैंक्वेट हॉल दी जाएगी।
बता दें की इस काम को पूरा करने की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग को सौंपी गयी हैं। ये विभाग ज़रूरत के हिसाब से प्रदेश भर में शादी विवाह के लिए वैंक्वेट हॉल बनाएगी। बहुत जल्द इस काम को शुरू किया जायेगा। इसकी तैयारी चल रही हैं।

0 comments:
Post a Comment