पटना में 255 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, सभी को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना वायरस का कहर जारी हैं। प्रतिदिन लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित हो रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं तथा धीरे-धीरे पटना के कई गली मोहल्ले सील होते जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में पटना जिले में 266 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बन गए हैं। इन इलाकों में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेज गति के साथ बढ़ती जा रही हैं। इससे जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ गई हैं और प्रशासन लोगों से कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करने की अपील कर रहा हैं।

पटना में 255 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, सभी को जानना ज़रूरी। 

पटना सदर में 151 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं।

 दानापुर में 25 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं।

पटना सिटी में 8 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं। 

मसौढ़ी में 25  माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं। 

पालीगंज में 9  माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं।

बाढ़ अनुमंडल में 37 माइक्राे कंटेनमेंट जाेन हैं।

बता दें की पटना के इन सभी माइक्रो कंटेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं। इसलिए आप पटना में रहते हैं तो आप बिना मास्क लगाए घर से ना निकले। साथ ही साथ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाये गए सभी नियमों का पालन करें।

0 comments:

Post a Comment