जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी पुलिस में दरोगा के 9534 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता स्नातक निर्धारित की गई हैं। अगर आप स्नातक हैं तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
आवेदन की तिथि : यूपी दरोगा के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें। इसके बाद दिए गए दिशा निर्देशों से आवेदन करें।
किन पदों पर होगी भर्ती : उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के पदों पर भर्ती करेगा।
आवेदन के लिए डाइरेक्ट लिंक : http://uppbpb.gov.in/

0 comments:
Post a Comment