बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सभी को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में  शिक्षकों के नियोजन प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किये गए हैं। इससे उम्मीदवारों को काफी फायदा होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार शिक्षा विभाग अब कड़ी निगरानी के बीच शिक्षकों को नियुक्त करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही साथ नियोजन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा हैं। इससे उम्मीदवारों की परेशानी समाप्त हो जाएगी।

बता दें की वर्तमान प्रक्रिया के तहत एक अभ्यर्थी को कई इकाइयों में आवेदन करने के लिए पसीना बहाना पड़ता है। इससे काफी समय लग जाता हैं। साथ ही साथ अधिक पैसे भी अधिक खर्च होते हैं। नई व्यवस्था में नियोजन की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

खबर के अनुसार नई व्यवस्था में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया लागू होने के बाद अभ्यर्थियों को बहुत राहत मिलेगी तथा उन्हें भाग-दौड़ भी करना नहीं पड़ेगा। उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी ऑनलाइन के द्वारा ही जारी कर दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment