खबर के अनुसार पटना के तीन अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 32 मरीज आये। वहीं सात मरीज छपरा शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। शुक्रवार के दिन ब्लैक फंगस के 9 मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि अन्य को दवा और सलाह दी गई।
बता दें की बिहार में ब्लैक फंगस के लक्षण वाले 174 मरीज हो गए हैं। शुक्रवार को पटना एम्स में ब्लैक फंगस के सात मरीजों को भर्ती किया गया। जहां इनका इलाज किया जा रहा हैं। वहीं आईजीआईएमएस में एक नया मरीज भर्ती हुआ है।
बिहार में आज ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जा सकता हैं। क्यों की केंद्र सरकार ने राज्यों को ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने को कहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार आज इसे महामारी घोषित कर सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment