बिहार में मुखिया को कितना फंड मिलता हैं, जानिए पूरी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार के जितने भी पंचायत हैं उनमे एक मुखिया होता हैं। उस मुखिया के द्वारा पंचायत में विकास का कार्य किया जाता हैं। लेकिन लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती हैं की बिहार में मुखिया को कितना फंड मिलता हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को उनकी जरूरत के अनुसार फंड आवंटित किया जाता है। बिहार में मुखिया को कितना फंड मिलता हैं, इसकी कोई निश्चित राशि तय नहीं होता है। पंचायती राज विभाग ज़रूरत के अनुसार मुखिया को फंड देती हैं। 

बिहार में  'हर घर नल का जल' निश्चय एवं 'हर घर तक पक्की गली-नाली' का कार्य मुखिया के फंड से होता हैं। पंचायतों में लाइट, नाली की मरम्मत, खरंजा लगाने का कार्य मुखिया के फंड से होता हैं। प्रत्येक पंचायत को हर वर्ष लगभग 1 करोड़ रुपये अन्य विकास योजनाओं के लिए दिया जाता हैं। 

किस वर्ष और किस महीने में बिहार के किस पंचायत को कितना फंड आवंटित किया गया है इसकी जानकारी के लिए आप बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर पता कर सकते हैं। सरकार ने फंड की जानकारी पंचायती राज विभाग की वेबसाइट पर दी हैं।

0 comments:

Post a Comment