भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों से मानसून अच्छी तरह बढ़ रहा है और अगले दस दिनों में बिहार, झारखंड तक पहुंच जायेगा। इस साल पहले से ज्यादा बारिश होने के भी आसार नजर आ रहे हैं।
बता दें की 15 जून के बाद बिहार में हल्की बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया गया हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल बारिश अच्छी हो सकती हैं। बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश ठीक ठाक होने की उम्मीद हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में 11 जून तक बनने की उम्मीद है। जिससे बिहार, झारखण्ड में मानसून के बढ़ने में मदद मिलेगी और मानसून जल्दी पहुंच सकता हैं और लोगों को गर्मी से भी छुटकारा मिल सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment