खबर के अनुसार जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी हैं। साथ ही साथ उन्होंने कहा हैं की दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए इंडियन एयरफोर्स से एनओसी मिल गई है। बहुत जल्द भूमि अधिग्रहण किया जायेगा।
बता दें की जैसे ही जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। इसके बाद दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस एयरपोर्ट पर अब टर्मिनल भवन और आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही साथ लोगों को यहां कई तरह की सुविधाएं मिलेगी।
दरभंगा एयरपोर्ट आज के वर्तमान समय में तेजी से उभरता हुआ एयरपोर्ट हैं। यहां यात्रियों की संख्या भी दिन प्रतिदिन तेजी के साथ बढ़ रही हैं। बहुत जल्द इस एयरपोर्ट का विस्तार किया जायेगा और इसे बड़े स्तर पर विकसित किया जायेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं।
0 comments:
Post a Comment