बिहार सरकार के विभागों में एक हजार पदों पर होगी बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की कोरोना काल में पीएचइडी विभाग ने राज्य में एक हजार पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया है। बहुत जल्द भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

खबर के मुताबिक जलापूर्ति योजना की निगरानी के लिए गांव-गांव में कर्मचारियों की भर्ती करेगा। इन कर्मचरियों का काम नल जल योजना के द्वारा लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचना हैं। इसके लिए जिला स्तरीय प्रयोगशाला व 75 अवर प्रमंडलीय प्रयोगशाला को कार्यशील बनाया गया है। यहां पानी की गुणवत्ता का जांच किया जायेगा।

किन पदों पर होगी बहाली। 

सैंपल टेकर: 160 पद।

ऑफिस एसिस्टेंट: 2 पद।

डेटा इंट्री ऑपरेटर: 160 पद।

मल्टी टेस्टिंग स्टाफ:160 पद।

एकाउंटेंट असिस्टेंट: 52 पद। 

केमिस्ट डिस्टिक वाटर टेस्टिंग लैब : 38 पद।

लैब असिस्टेंट डिस्टिक वाटर टेस्टिंग लैब:76 पद।

केमिस्ट सब डिविजनल वाटर टेस्टिंग लैब: 122 पद।

असिस्टेंट केमिस्ट डिस्टिक वाटर टेस्टिंग लैब: 76 पद।

लैब असिस्टेंट सब डिविजनल वाटर टेस्टिंग लैब: 122 पद। 

योग्यता : इन सभी पदों पर भर्ती को लेकर योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया जायेगा। इसकी जानकारी बहुत जल्द नोटिफिकेशन के द्वारा दी जाएगी। 

अगर आप इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की भर्ती को लेकर कभी भी नोटिश जारी हो सकता हैं। नोटिश जारी होने के बाद ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment