पटना जिले में खुलेंगे 9 सीएनजी स्टेशन, जानिए कहां-कहां है चालू

न्यूज डेस्क: बिहार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग अपने गाड़ियों को सीएनजी में बदल रहे हैं तथा नया सीएनजी गाड़ियां खरीद रहें हैं। इसी को देखते हुए पटना जिले में 9 सीएनजी स्टेशन खोलने का फैसला किया गया हैं। ताकि लोगों को आसानी से सीएनजी गैस मिल सके।

खबर के अनुसार मार्च 2022 तक पटना जिले में नौ नये सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। इसको लेकर गेल कंपनी तैयारी कर रही हैं। बहुत जल्द जिले के अलग-अलग स्थानों पर सीएनजी स्टेशन बनाये जाएंगे कुछ माह के बाद पटना में पेट्रोल पंप की तरह सीएनजी स्टेशन शहर के प्रमुख इलाके में दिखाई देगा।

कंपनी के महाप्रबंधक एके सिन्हा ने बताया कि खुशरुपुर और बाढ़ में भी एक-एक स्टेशन बनाया गया हैं। बहुत जल्द यहां से भी लोग सीएनजी गैस ले सकते हैं। उन्होंने कहा की मार्च 2022 तक शहर और प्रखंड स्तर तक 20 स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

पटना में कहां-कहां चालू हैं सीएनजी स्टेशन। 

गेल (नौबतपुर), 

ऑटो केयर (रुकनपुरा), 

संजीव यातायात (दीघा), 

सोनाली (ट्रांसपोर्ट नगर), 

विवेक पेट्रोलियम (बिहटा), 

बिहार डीजल (कंकड़बाग),

सरदार एजेंसी (दीदारगंज)

रघुनाथ पेट्रोल (गोला रोड), 

राकेश नवनीत (सगुना मोड़), 

सिटी फ्यूल (बायपास, टोल प्लाजा), 

0 comments:

Post a Comment