बिहार सरकार ने 2 अंचलाधिकारियों को किया सस्पेंड, आदेश जारी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक काम में लापरवाही दिखाने के कारण बिहार सरकार ने 2 अंचलाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा आदेश भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार बेगूसराय के बछवाड़ा और बक्सर के सिमरी अंचल के अंचलाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया हैं। बक्सर डीएम की रिपोर्ट पर सिमरी अंचल के अंचलाधिकारी अनिल कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सस्पेंड किया हैं।

वहीं बछवारा अंचल अंचलाधिकारी नेहा कुमारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बछवाड़ा अंचल में झमटियाघाट मेला के सैरात बंदोबस्ती में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता का आरोप सही पाए जानें के बाद सस्पेंड कर दिया हैं।

आपको बता दें की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस सन्दर्भ में अधिसूचना भी जारी किया हैं। अंचलाधिकारियों पर हुई इस कारवाई के बाद राज्य के सभी अंचलों में हड़कंप मच गया हैं। विभाग अन्य कई अंचलों पर भी नजर रख रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment