पटना सहित पूरे राज्‍य में हो रही ठंड की दस्तक, कर लें तैयारी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना सहित पूरे राज्य में ठंड की दस्तक हो रही हैं। धीरे-धीरे बिहार के सभी जिलों में तापमान लगातार गिर रहें हैं। ऐसे में लोगों को ठंड की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 

खबर के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी का असर बिहार के सभी जिलों में दिखाई देने लगा हैं। पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह के कारण रात और दिन दोनों के तापमान में गिरावट देखि जा रही हैं।

आपको बता दें की गुरुवार को पटना व इसके आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज यानि की शुक्रवार को तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती हैं। 

बिहार के पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, दरभंगा समेत सभी जिलों में ठंड का आगमन होने लगा हैं। छठ बाद बिहार में काफी ठंड गिरना शुरू हो जायेगा। ऐसे में आप गर्म कपड़े की व्यवस्था कर लें ताकि आपको परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

0 comments:

Post a Comment