बिहार के इस मंदिर में पूजा करने से होती है संतान की प्राप्ति

न्यूज डेस्क: बिहार में कई ऐसे मंदिर हैं जहां लोग देवी देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार के एक ऐसी मंदिर के बारे में जहां पूजा करने से महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति होती हैं।

खबर के अनुसार पूर्णिया जिले में स्थित जीवछ माता मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से माता की पूजा करता हैं। उनके जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मनोकामना पूरी होने वाले हजारों श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ मा की दर्शन व पूजा-पाठ करने यहां आते हैं। 

आपको बता दें की पुत्रदायिनी मा जीवछ के रूप में यह मंदिर प्रसिद्ध हैं। ऐसी मान्यता है कि शक्ति रूपी मा भगवती की पिंड स्वरूप में यहा पूजा होती है। लोगों की मान्यता है कि संतान प्राप्ति की इच्छा से मंदिर से सटे कुंड में स्नान-ध्यान कर सच्चे मन से संतान प्राप्ति की कामना करने पर मा उसकी सुनी कोख को अवश्य भर देती हैं।

मंदिर के पुजारी बताते हैं की हर साल जिस व्यक्ति को संतान की प्राप्ति होती हैं वो यहां माता के दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में लोगों की आस्था बनी हुई हैं। लोग दूर-दूर से अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए माता के इस मंदिर में आते हैं।

0 comments:

Post a Comment