पटना, समस्तीपुर, नालंदा समेत सभी जिलों में 7 लाख राशन कार्ड रद्द

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, समस्तीपुर, नालंदा समेत सभी जिलों में 7 लाख राशन कार्ड रद्द किये गए हैं। इसकी जानकारी ग्रामीण विकास तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दी हैं। 

मंत्री ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए कहा हैं की बिहार में 2018 में 2.18 लाख, 2019 में 3.92 लाख, 2020 में 99,404 कुल 7 लाख 10 हजार राशन कार्ड रद्द किए गए। फर्जी डुप्लीकेट और अपात्र होने के कारण इन राशन कार्ड को रद्द किया गया हैं।

आपको बता दें की बिहार के सभी जिलों में अपात्र लोगों का राशन कार्ड रद्द किया जा रहा हैं। इस साल भी लाखों की संख्या में अपात्र लोगों का राशन कार्ड रद्द किया गया हैं। इन सभी लोगों को सरकार के द्वारा अनाज की सुविधा नहीं मिलेगी। 

बिहार में इन लोगों के राशन कार्ड किए जा रहे हैं रद्द?

चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आयकर भरने वाले का राशन कार्ड हो रहा रद्द। 

जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है तो उनका राशन कार्ड रद्द किया जा रहा।

व्यावसायिक टैक्स भरने या अन्य संसाधनों से संपन्न लोगों को राशन कार्ड किया जा रहा रद्द।

एक सिंचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़ सिंचित भूमि, पांच एकड़ सिंचित भूमि वाले का राशन कार्ड रद्द। 

0 comments:

Post a Comment