LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें दिल्ली-अहमदाबाद से लेकर पटना तक का रेट

न्यूज डेस्क: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज गिरावट आई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों ने आज यानि की 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 92 रुपये तक की कमी की हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। 

आपको बता दें की तेल कंपनियों ने 1 मार्च 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। लेकिन इस बार इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया हैं। सिर्फ कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी की गई हैं।

खबर के अनुसार आज दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2028 रुपये हैं। जबकि मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1980 रुपये। वहीं कोलकाता में 2132 रुपये और चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2192.50 रुपये हैं। 

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम : 

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,103.00 /14.2 KG

अहमदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,110.00 /14.2 KG

मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,102.50 /14.2 KG

पुणे में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,106.00 /14.2 KG

लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,140.50 /14.2 KG

भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,108.50 /14.2 KG

कानपुर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,118.00 /14.2 KG

सूरत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,108.50 /14.2 KG

रांची में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,160.50 /14.2 KG

पटना में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम: ₹ 1,201.00 /14.2 KG

0 comments:

Post a Comment