पुरुष क्यों हो जाते हैं बांझपन का शिकार, ये है बड़ा कारण

हेल्थ डेस्क: आज के भाग-दौड़ भारी जिंदगी में बहुत से पुरुष ऐसे हैं जो बांझपन की समस्या से ग्रसित हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों में बांझपन की समस्या तेजी के साथ बढ़ रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है की पुरुष बांझपन का शिकार क्यों हो जाते हैं। 

मेडिकल साइंस की मानें तो पुरुषों में बांझपन की समस्या का सबसे मुख्य कारण शुक्राणु की ख़राब क्वालिटी और कम संख्या है। दरअसल जब वीर्य में स्पर्म काउंट कम होता है तो यह महिला के अंडा को फर्टिलाइज नहीं कर पाता है और महिला गर्भवती नहीं हो पाती हैं। 

पुरुष क्यों हो जाते हैं बांझपन का शिकार, ये है बड़ा कारण?

1 .पुरुषों में बांझपन का सबसे बड़ा कारण स्मोकिंग, ड्रिंकिंग और ऐसी एक्टिविटीज जिनकी वजह से जेनिटल एरिया में ज्यादा गर्मी पैदा होती हैं। 

2 .पुरुषों में बांझपन का एक और कारण तनाव हैं। कई रिसर्च ये बताती हैं की ज्यादा स्ट्रेस की वजह से भी बांझपन की समस्या जन्म लेती हैं। 

3 .पुरुषों में बांझपन की समस्या का एक प्रमुख कारण मोटापा भी है। मोटापे की वजह से पुरुषों के शुक्राणुओं पर बुरा असर पड़ता है। 

4 .एक उम्र के बाद पुरुषों में फर्टिलिटी कमजोर हो जाती है। हालांकि कम उम्र के पुरुषों में भी बांझपन की समस्या होती हैं।

0 comments:

Post a Comment