खबर के अनुसार गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नया फोरलेन पुल, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन और राजेंद्र सेतु के समानांतर सिक्सलेन पुल का निर्माण किया जा रहा हैं। ये सड़क पुल साल 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा।
गंगा नदी के इन पुलों पर आवागवन है जारी : महात्मा गांधी सेतु, मोकामा- राजेंद्र सेतु, विक्रमशिला सेतु, बक्सर में दो लेन का पुल, जेपी सेतु, आरा-छपरा पुल और मुंगेर रेल सह सड़क पुल जो गंगा नदी पर है, उसपर आवागवन जारी हैं।
इन पुलों का चल रहा है निर्माण।
महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नया फोरलेन पुल : करीब 14.5 किमी लंबाई में करीब 2926.42 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क पुल का निर्माण किया जा रहा हैं।
कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल सिक्सलेन : करीब 4988 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से करीब 22.76 किमी लंबाई में इस सड़क पुल का निर्माण किया जा रहा हैं।
राजेंद्र सेतु के समानांतर सिक्सलेन पुल : करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से डबल लाइन रेल सह सिक्सलेन सड़क पुल का निर्माण किया जा रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment