पटना से राजगीर तक बनेगी नई फोर लेन सड़क

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार पटना से राजगीर तक नए फोरलेन हाईवे का निर्माण करने जा रही हैं। इसको लेकर बिहार सरकार के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार बिहार कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब पथ निर्माण विभाग ने पटना से राजगीर तक नये फोर लेन हाइवे के निर्माण के लिए 868. 63 करोड़ की योजना को अपनी प्रशासनिक स्वीकृति दी हैं। जिससे इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया हैं। 

बता दें की यह नई सड़क पटना के करौटा स्थित जगदंबा स्थान से शुरू होगी और दक्षिण तेलमर के रास्ते नरसंडा से सालेपुर होते हुए राजगीर तक जाएगी। इस फोरलेन सड़क के निर्माण होने से पटना से राजगीर की दूरी मात्र 75 किमी रह जाएगी। 

वहीं पटना-राजगीर हाईवे के निर्माण होने से राजगीर समेत राज्य के कई जिलों मे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ लोग मात्र एक से डेढ़ घंटे में पटना से राजगीर की दूरी तय कर सकेंगे। इससे इस रूट्स पर लोगों का आवागवन बेहतर होगा।

0 comments:

Post a Comment