खबर के अनुसार जो लोग बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 के लिए आवेदन किये हैं वो आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जल्द ही इसे जारी किया जायेगा।
एग्जाम की तिथि : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक दो दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
एसटीईटी रिजल्ट की तिथि : 18 सितंबर को रिजल्ट घोषित किया जायेगा।
नोट : आपको बता दें की बिहार बोर्ड इस बार एक साथ 46 विषयों की एसटीईटी लेगा। इसमें पेपर-एक में 17 विषय और पेपर-2 में 29 विषय हैं। इसके लिए साढ़े तीन लाख लोगों ने आवेदन किया हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।
0 comments:
Post a Comment