बक्सर : बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टी का कैलेंडर जारी

बक्सर : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टी का नया कैलेंडर जारी किया गया हैं। इस कैलेंडर में छुट्टियों को 23 से घटाकर 11 कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार मंगलवार को शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों में कटौती का आदेश जारी किया हैं। अभी तक बिहार के सरकारी स्कूलों में तमाम पर्व- त्योहारों पर 23 दिन की छुट्टियां रहती थी। लेकिन विभाग ने इसे घटाकर 11 दिन कर दिया हैं। 

बता दें की विभाग द्वारा जारी इस नए कैलेंडर में रक्षाबंधन पर छुट्टी नहीं है। वहीं दुर्गापूजा पर छुट्टियां 6 से घटाकर 3 दिनों की कर दी गई है। जबकि अन्य कई दिनों की छुट्टियों में भी कैटोती की गई हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

अब स्कूलों में 6 सितंबर को चेहल्लुम का अवकाश रहेगा। जबकि 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद पर, 2 अक्टूबर गांधी जंयती पर, दुर्गापूजा पर 22 से 24 अक्टूबर तक, 12 नवंबर को दीपावली, 15 नवंबर को भैयादू, 19-20 नवंबर को छठ पूजा और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर छुट्टी मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment