बक्सर : साल 2024 में विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट?

बक्सर : मकर संक्रांति के खत्म होते ही शादियों का सीजन शुरू हो गया हैं। लोग शादी-विवाह करने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। आज इसी विषय में पंचांग के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की साल 2024 में शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त कब हैं। 

खबर के अनुसार बक्सर में फलादेश की गणना करते समय वाराणसी पंचांग का सहारा लिया जाता हैं। इस पंचांग के अनुसार इस साल 2024 में कुल सात महीने में 73 दिन वैवाहिक योग्य लग्न मुहूर्त हैं। इस मुहूर्त में आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

साल 2024 में विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट?

जनवरी महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त : 16, 17, 18, 20, 21, 22 एवं 27 से 31 जनवरी तक।

फरवरी महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त : 1 से 8 तक व 12, 13, 14, 17, 18, 19, एवं 23 से 27 फरवरी तक।

मार्च महीने में विवाह का शुभ मुहूर्त : 1 से 7 तक एवं 11, 12 को विवाह का शुभ मुहूर्त हैं।

अप्रैल महीने में विवाह का शुभ मुहूर्त : 18 से 26 तक एवं 28 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं।

जुलाई महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त : 9 से 17 तारीख तक विवाह के अच्छे मुहूर्त हैं।

नवबंर महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त : 17, 18, एवं 22 से 26 तक विवाह के मुहूर्त हैं।

दिसबंर महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त : 2 से 5 तक एवं 9, 10, 11, 13, 15 को विवाह के अच्छे मुहूर्त हैं।

0 comments:

Post a Comment