खबर के अनुसार इस पुष्प प्रदर्शनी में लगे रंग-बिरंगे फूलों और मूर्तियों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही हैं। 14 जनवरी को 71 हजार से ज्यादा, जबकि 15 जनवरी को 65 हजार से ज्यादा लोगों ने इस फ्लावर शो को देखा हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आ रहे हैं।
बता दें की 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई द्वारा इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के बाद जैसे ही लोगों को इस पुष्प प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिली, इसके बाद दूर-दूर से लोग इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आने लगे।
बता दें की उद्घाटन से लेकर आज तक आठ लाख से अधिक लोग पुष्प प्रदर्शनी देखने आ चुके हैं। इस प्रदर्शनी से अहमदाबाद नगर पालिका को पांच करोड़ 42 लाख की आय हुई है। लोगों में इस इसका क्रेज देखते हुए इसे 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment