खबर के अनुसार ये यात्रा बक्सर में रामकर्मभूमि न्यास, सिद्धाश्रम की बैठक न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा द्वारा संपन्न कराई गई हैं। इस यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही हैं। 11 जनवरी से केंद्रीय मंत्री सह न्यास के संस्थापक अश्विनी कुमार चौबे के नेतृत्व में यात्रा शुरू होगी।
बता दें की 11 जनवरी से पराक्रमी राम अभ्युदय यात्रा निकालकर भगवान राम के पंचकोशी मार्ग स्थित विभिन्न आश्रमों की मृतिका और जल लेकर अंत में श्री रामेश्वरनाथ का पूजन कर रामरेखा घाट से जल व मृतिका लेकर हजारों श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे।
इस यात्रा को पहुंचने के बाद राम लल्ला के अभिषेक के लिए मृतक और जल समर्पित किया जायेगा। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई हैं। इस बैठक में रथ यात्रा का भ्रमण मार्ग और अन्य व्यवस्था संबंधित चर्चा हुई हैं।
0 comments:
Post a Comment