अब लुधियाना में रुकेगी दो-दो वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क:  पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना के लोग अब दो-दो वंदे भारत ट्रेन से सफर कर सकेंगे। क्यों की रेलवे ने इस रूट्स से दो-दो वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं।

खबर के अनुसार पहली वंदे भारत जम्मू से लुधियाना होते हुए दिल्ली के बीच चलेगी तो दूसरी वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से लुधियाना होते हुए दिल्ली के बीच चलेगी। ये दोनों वंदे भारत ट्रेन लुधियाना में दो-दो मिनट के लिए रुकेगी, इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। 

अब लुधियाना में रुकेगी दो-दो वंदे भारत ट्रेन?

1 .पहली वंदे भारत अमृतसर से दिल्ली की तरफ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सुबह 10:15 बजे लुधियाना जंक्शन पर पहुंचती है। यह ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद यहां से दिल्ली की के लिए प्रस्थान करती हैं। इस ट्रेन के बारे में पूरी डिटेल्स के लिए रेलवे की वेबसाइट विजिट करें।

2 .वहीं जम्मू से दिल्ली की तरफ जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन भी 10:26 पर लुधियाना पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। जम्मू से दिल्ली के बीच में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सिर्फ बुधवार को नहीं चलेगी, बाकी सभी दिन संचालित होगी।

0 comments:

Post a Comment