खबर के अनुसार इस प्लान में 0 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे के माता-पिता या दादा-दादी के द्वारा निवेश किया जाता हैं। वहीं जब बच्चे की उम्र 25 साल हो जाती हैं तो या पॉलिसी मैच्योर हो जाती हैं और बच्चे को एक बड़ा फंड मिलता हैं। जिससे की वो अच्छी पढ़ाई या कोई बिजनेस कर सकता हैं।
बता दें की अगर बच्चे की उम्र 9 साल है और आपने 9 साल की उम्र में बीमा लिया तो आपका बीमा 25-9 यानी 16 साल के बाद मैच्योर होगा। वहीं इस प्लान में न्यूनतम बीमा राशि 1 लाख रुपये है। जबकि ऊपरी बिमा राशि की कोई सीमा नहीं है।
ऐसे करें आवेदन : अगर आप एलआईसी की न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान में निवेश करना चाहते हैं तो आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। या फिर अपने नजदीक के एलआईसी ब्रांच में जा कर भी आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment