बक्सर : बिहार में 10वीं पास के लिए 2000 पदों पर भर्ती

बक्सर : बिहार में 10वीं पास के लिए 2000 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन करें।

पद का नाम : तकनीशियन ग्रेड-III

पदों की संख्या : कुल 2000 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं कक्षा/आईटीआई आदि निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : यूआर/ईबीसी/बीसी के लिए आवेदन शुल्क 1500/- रुपया, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए 375/- रुपया। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट के द्वारा होगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsphcl.co.in/ पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

आवेदन करने की तिथि : 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024

0 comments:

Post a Comment