लुधियाना : पंजाब में ये 2 टोल प्लाजा होंगे बंद

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब सरकार राज्य में दो टोल प्लाजा बंद करने जा रही हैं। दो अप्रैल से दो टोल प्लाजा बंद कर दिया जायेगा, इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

खबर के अनुसार पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया है की लुधियाना से बरनाला वाया सुधार रोड, रायकोट महिला कलां में दो टोल प्लाजा हैं। इनमें एक टोल प्लाजा गांव रकबा के नजदीक मुल्लांपुर व दूसरा गांव महिला कलां के नजदीक हैं, जिसे बंद किया जायेगा। 

बता दें की ये दो टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे से बंद हो जायेगा। इससे बरनाला-बठिंडा की तरफ से आने वाली जनता को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही साथ लोगों को टोल की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी।

0 comments:

Post a Comment