लुधियाना : लाडोवाल पर 5 से 35 रुपए तक बढ़ा टोल

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर 5 से 35 रुपए तक टोल बढ़ गया हैं। एक अप्रैल से बढ़ी हुई कीमते लागू हो जाएगी।

खबर के अनुसार पिछले 6 महीनों के अंदर लाडोवाल टोल प्लाजा पर ऐसा तीसरी बार देखने को मिला है कि टोल रेट बढ़ाए गए हैं। इसका सीधा असर इस रूट्स से गुजरने वाले वाहनों पर हो रहा हैं और लोगों को महंगा टोल टैक्स देना पड़ रहा हैं। 

बता दें की इस टोल प्लाजा से कार चालक को एक बार वन साइड गुजरने पर अब तक 215 रुपए रोड टैक्स देना पड़ रहा था। लेकिन 1 अप्रैल से अब लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार चालक को 220 रुपए वन साइड का टोल टैक्स देना होगा। 

लाडोवाल पर 5 से 35 रुपए तक बढ़ा टोल?

कार का अब वन साइड का टोल 220, अपडाउन का 330 रुपए देना होगा।

एलसीवी का अब वन साइड का टोल 355, अपडाउन का 535 रुपए देना होगा।

बस,ट्रक का अब वन साइड का टोल 745, अपडाउन पर अब 1120 रुपए देना होगा।

3 एक्सल वाहन का अब वन साइड का टोल 815, अपडाउन पर अब 1225 रुपए देना होगा।

0 comments:

Post a Comment