अहमदाबाद: गुजरात यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 20 मार्च से

न्यूज डेस्क: गुजरात यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात यूनिवर्सिटी की विभिन्न परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होगी। इसको लेकर यूनिवर्सिटी के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार गुजरात विश्वविद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य, कला, कानून सहित विभिन्न विषयों के परीक्षााओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। आप यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात यूनिवर्सिटी के द्वारा अहमदाबाद-गांधीनगर के 100 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर यूनिवर्सिटी के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

गुजरात यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 20 मार्च से?

यूजी सेमेस्टर 5, पीजी सेमेस्टर 3, एलएलबी सेमेस्टर 1, 3, 5 की परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होगी।

रेगुलर के लिए यूजी सेमेस्टर-6, पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 2 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।

गुजरात यूनिवर्सिटी में 16 अप्रैल को नियमित सेमेस्टर 4 की परीक्षा आयोजित होगी।

रेगुलर के लिए सेमेस्टर 2 की परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment