अहमदाबाद : पीएम मोदी की 3 योजनाएं किसानों के लिए शानदार

अहमदाबाद : देशभर के किसानों के लिए पीएम मोदी के द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज मोदी सरकार के उन योजनाओं के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जो किसानों के लिए शानदार योजना हैं।

पीएम मोदी की 3 योजनाएं किसानों के लिए शानदार?

1 .किसान क्रेडिट कार्ड : मोदी सरकार इस योजना के तहत किसानों को उनकी खेती या कृषि व्यय के लिए पर्याप्त ऋण प्रदान करती हैं। भारत सरकार कृषि के लिए सरकारी सब्सिडी के रूप में 4 फीसदी प्रति वर्ष की रियायती दर पर एग्रीकल्‍चर लोन देती हैं।

2 .प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना : मोदी सरकार पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देती है। सरकार के द्वारा 4 महीने के अंतराल पर दो-दो हजार की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती हैं।

3 .परम्परागत कृषि विकास योजना : मोदी सरकार परम्परागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) के तहत किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्‍टेयर की वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। इसका लाभ लेकर देशभर के किसान जैविक खेती कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment