खबर के अनुसार पीएम मोदी के द्वारा 12 मार्च को इस ट्रेन के परिचालन को लेकर हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके बाद पटना से लखनऊ तक वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचयन शुरू कर दिया जायेगा। इसको लेकर तैयारी कर ली गई हैं।
बता दें की यह ट्रेन बक्सर रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी। इसलिए 12 मार्च को उद्घाटन के दौरान बक्सर स्टेशन पर बक्सर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन को बक्सर स्टेशन पर ठहराव की मंजूरी दे दी हैं।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह वंदे भारत ट्रेन पटना स्टेशन से सुबह में खुलकर लखनऊ के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर के बाद दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, वाराणसी और अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment