भुज से गांधीनगर के लिए नई ट्रेन शुरू होगी

न्यूज डेस्क: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भुज से गांधीनगर के बीच नई ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। इस नई ट्रेन का परिचालन 6 मार्च से शुरू हो जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

बता दें की इस रूट पर नई ट्रेन चलाने को लेकर यात्रियों के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब रेलवे ने इस मांग को पूरी कर दिया हैं और भुज से गांधीनगर के बीच नई ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। यात्रीगण रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

भुज से गांधीनगर के लिए नई ट्रेन शुरू होगी?

6 मार्च को भुज से गांधीनगर के लिए नई ट्रेन शुरू होगी। यह ट्रेन सुबह 6:50 बजे भुज से रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 2 बजे गांधीनगर पहुंचेगी।

वहीं, यह ट्रेन शाम 5 बजे गांधीनगर से भुज के लिए रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11 बजे भुज पहुंचाएगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन आदिपुर, अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, समखियाली, मालिया मियाना, हलवद, ध्रगधरन, विरमगाम, चांदलोडिया, अंबली रोड, चांदलोडिया, साबरमती ब्रॉड गेज होते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment