यूपी में फ्री बिजली के लिए 31 जनवरी तक आवेदन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मध्यांचल क्षेत्र में निजी नलकूप कनेक्शन के किसानों के लिए फ्री बिजली योजना का लाभ लेना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि वे मार्च 2023 तक अपना पुराना बिल जमा नहीं कर पाए हैं। इस कारण, बड़ी संख्या में किसान इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने से वंचित हैं। 

खबर के अनुसार फिलहाल, मध्यांचल के करीब 20 जनपदों में निजी नलकूप कनेक्शन के कुल 188,740 किसानों में से सिर्फ 52,057 किसानों ने ही फ्री बिजली योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि बाकी 136,683 किसान अभी भी रजिस्ट्रेशन से दूर हैं। 

प्रदेश सरकार ने पिछले साल अप्रैल में इस योजना की घोषणा की थी, जिसमें निजी नलकूप कनेक्शन पर 10 हॉर्स पावर तक के लिए हर महीने 140 यूनिट बिजली मुफ्त देने का आदेश दिया था। लेकिन इसके साथ ही यह शर्त भी रखी गई थी कि बकाएदार किसानों को अपना पुराना बिजली बिल जमा करना होगा, तभी वे योजना का लाभ ले सकेंगे। 

बिजली निगम के कर्मचारियों ने इस योजना के बारे में प्रचार-प्रसार भी किया, लेकिन लाखों किसान अभी तक अपना बकाया बिल जमा नहीं कर पाए हैं, और इस कारण वे रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं। सरकार ने एकबार फिर से किसानों को फ्री बिजली के लिए 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाने का मौका दिया हैं।

0 comments:

Post a Comment