बिहार में 'तीन नदियों' पर में बनेंगे 4 नए बराज

पटना: बिहार में हर साल बाढ़ से भारी तबाही होती है, जिसमें हजारों लोगों की जान-माल की हानि होती है, खेती बर्बाद हो जाती है और कई लोग बेघर हो जाते हैं। इस संकट से निपटने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तीन प्रमुख नदियों—महानंदा, बागमती और कमला पर नए बराज (बांध) बनाने का निर्णय लिया गया है। 

बता दें की इस नए बराज से बाढ़ पर नियंत्रण पाया जा सकेगा और संबंधित क्षेत्रों के किसानों को राहत मिलेगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए 11,500 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। नए बराजों के बनने से न केवल बाढ़ की स्थिति पर काबू पाया जाएगा, बल्कि इसके साथ ही सिंचाई, पेयजल और मछली पालन जैसी गतिविधियों के लिए भी जल का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

कमला नदी पर बराज का निर्माण

मधुबनी जिले के जयनगर में स्थित कमला नदी पर पहले से बना वीयर अब एक स्थायी बराज में बदल जाएगा। इससे कमला नदी के उफान पर नियंत्रण रखा जा सकेगा, जिससे बाढ़ के पानी के खेतों में घुसने की संभावना कम हो जाएगी। इससे किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी और उन्हें आर्थिक नुकसान नहीं होगा।

महानंदा नदी पर बराज का निर्माण

किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा नदी पर एक नया बराज बनाने का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना के लिए 20.15 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इससे महानंदा नदी के आसपास के इलाकों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी, साथ ही सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।

बागमती नदी पर दो नए बराज

सीतामढ़ी जिले में बागमती नदी पर दो नए बराज बनाए जाएंगे। ये बराज ढेंग और कटौंझा के पास बनाए जाएंगे, और इनकी निर्माण लागत के रूप में 25.37 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इन बराजों के बनने से बागमती नदी के जलस्तर पर नियंत्रण पाया जा सकेगा और बाढ़ की गंभीरता को कम किया जा सकेगा।

0 comments:

Post a Comment