यूपी सहायक लेखाकार भर्ती के लिए 5169 शार्टलिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक लेखाकार और कनिष्ठ विश्लेषक पदों के लिए भर्ती परीक्षा के अंतर्गत 5169 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया है। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2023) के स्कोर के आधार पर चुना गया है। बता दें की आयोग ने इस भर्ती के तहत कुल 1828 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की संख्या

आयोग ने सहायक लेखाकार, ऑडिटर और कनिष्ठ विश्लेषक पदों के लिए 5169 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया है। इनमें विभिन्न श्रेणियों के तहत 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आयोग ने यह स्पष्ट किया कि वे उम्मीदवार जिन्होंने PET 2023 में वास्तविक स्कोर या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/नेगेटिव अंक प्राप्त किए थे, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है। इसके बाद, प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत उपलब्ध पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

चयन प्रक्रिया और मुख्य परीक्षा

UPSSSC ने बताया है कि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को जल्द ही परीक्षा शुल्क जमा करने और परीक्षा की तिथि तथा कार्यक्रम के बारे में सूचित किया जाएगा। आयोग ने यह भी कहा कि मुख्य परीक्षा में केवल वे अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे, जिन्होंने PET 2023 में निर्धारित अर्हता प्राप्त की हो।

शॉर्टलिस्ट किए गए पदों की जानकारी

सहायक लेखाकार (सामान्य): 668 पद

ऑडिटर: 209 पद

असिस्टेंट अकाउंटेंट: 1 पद

सहायक लेखाकार (विशेष): 950 पद 

इसके अलावा, कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य के 417 पदों के लिए भी 4746 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

वेबसाइट पर जानकारी

आयोग द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर देखी जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने नाम की स्थिति, परीक्षा की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment