खबर के अनुसार AMCA का उद्देश्य उच्चतम तकनीकी मानकों के साथ एक स्टील्थ और मल्टीरोल लड़ाकू विमान प्रदान करना है। भारत में AMCA परियोजना को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित किया जा रहा है, और इसे भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।
बता दें की यह विमान भारतीय वायुसेना को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा और भविष्य के युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत की यह परियोजना रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और 5वीं पीढ़ी के विमान निर्माण में एक बड़ा कदम है।
AMCA की प्रमुख विशेषताएँ:
1 .स्टील्थ टेक्नोलॉजी: यह विमान रडार द्वारा आसानी से पहचान में नहीं आएगा, क्योंकि इसका डिज़ाइन स्टील्थ तकनीक पर आधारित है, जो रडार सिग्नेचर को कम करता है।
2 .द्रुत गति और उच्च क्षमता: AMCA सुपरसोनिक गति से उड़ने में सक्षम होगा, और इसमें विभिन्न प्रकार के हथियारों को ले जाने की क्षमता होगी।
3 .नई अव्यवस्था प्रणाली: AMCA में अत्याधुनिक एवियोनिक्स (जैसे रडार और सेंसर), उन्नत ईलेक्ट्रॉनिक युद्धक क्षमताएँ, और कमांड कंट्रोल सिस्टम शामिल होंगे।
4 .उड़ान और परिचालन में स्थिरता: इसका डिज़ाइन वायुसेना के विभिन्न ऑपरेशनों के लिए स्थिर और कुशल उड़ान सुनिश्चित करेगा।
5 .AI तकनीक का होगा इस्तेमाल: AMCA फाइटर जेट में AI तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। जिससे यह और भी ताकतवर होगा।

0 comments:
Post a Comment