उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को रद्द करने का कोई सवाल नहीं है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आगामी अप्रैल 2025 में होने वाली परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा है। विशेष रूप से, जो अभ्यर्थी बापू परीक्षा केंद्र में दोबारा परीक्षा देंगे, उन्हें 4 जनवरी 2025 को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।
इस संदर्भ में आयोग ने यह भी बताया कि बापू परीक्षा केंद्र पर 13 दिसंबर को परीक्षा के दौरान उत्पन्न हुए व्यवधान में शामिल 34 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनसे 26 दिसंबर तक जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा, कुछ कोचिंग संस्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो इस प्रदर्शन में संलिप्त थे।
बीपीएससी ने आरोप लगाया कि कुछ असमाजिक तत्वों ने यह अफवाह फैलायी कि प्रश्नपत्र कोचिंग संस्थानों के मॉडल पेपर से लिए गए थे, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि 13 दिसंबर को परीक्षा के दौरान बापू परीक्षा केंद्र में 400 से अधिक वीक्षक, मजदूर और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए थे। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की थी, और परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment