बता दें कीवर्तमान में, लखनऊ से बलिया तक का अधिकांश हिस्सा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तहत 366 किलोमीटर तक बन चुका है। लेकिन कुछ हिस्से अब भी राज्य राजमार्ग के रूप में बने हुए हैं। जिनमें लखनऊ-बलिया राज्य राजमार्ग का वह हिस्सा शामिल है, जो जिले से अमहट से सूरापुर तक 45 किलोमीटर और जौनपुर जिले के शाहगंज तक 75 किलोमीटर का लंबा है।
फिलहाल, इस मार्ग की चौड़ाई केवल 7 मीटर है, लेकिन उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (UPSHA) इसे फोरलेन और सिक्स लेन में परिवर्तित करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए इस मार्ग को UPSHA ने अपने कार्यक्षेत्र में ले लिया है, जिससे इसकी चौड़ाई और संरचना में सुधार होगा।
हालांकि, इस महत्वपूर्ण परियोजना की लागत और उसके लिए आवश्यक निधि को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खासकर यह सवाल उठता है कि क्या इस मार्ग के फोरलेन और सिक्स लेन बनने के बाद टोल-टैक्स के जरिए इसकी निर्माण लागत की वसूली की जा सकेगी या नहीं। इसके लिए UPSHA वर्तमान में अध्ययन और विश्लेषण कर रहा है।

0 comments:
Post a Comment