SSC CGL के तहत 18236 पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2024 के तहत विभिन्न विभागों में नियुक्तियों के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें भर्ती के पदों की संख्या में बंपर इजाफा किया गया है। पहले जहां SSC CGL 2024 में 17,727 पदों पर भर्ती की योजना थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 18,236 हो गई है। 

SSC CGL 2024 टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट

SSC CGL 2024 टियर 1 की परीक्षा का परिणाम 5 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया था। परीक्षा 9 सितंबर से 24 सितंबर, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों के लिए एक और अहम अपडेट है कि SSC ने CGL 2024 टियर 1 परीक्षा के सभी उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। 

बता दें की जो उम्मीदवार अपना परिणाम और मार्क्स देखना चाहते हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर 2024 शाम 6 बजे तक अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। मार्क्स देखने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 (शाम 6 बजे तक) तक हैं।

दरअसल SSC CGL 2024 के तहत बढ़ी हुई वैकेंसी और उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध अतिरिक्त पद एक सुनहरा अवसर है। जिन उम्मीदवारों ने SSC CGL 2024 टियर 1 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने परिणाम और अंक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

SSC CGL 2024 में उपलब्ध पद। 

एक्साइज इंस्पेक्टर: 2664 पद

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर: 411 पद

ऑडिटर (सीजीडीए): 1799 पद

एएसओ (एमईए): 181 पद

सीएसएस में एएसओ: 1433 पद

सीएसएस में जेएसओ: 725 पद

सीबीआईसी में टैक्स असिस्टेंट: 1620 पद

सीबीडीटी में टैक्स असिस्टेंट: 2256 पद

पीए/एसओ: 4098 पद

0 comments:

Post a Comment