डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 16 मार्च के दिन सूर्य और चन्द्रमा मिलकर एक अच्छा संयोग बना रहा हैं। जिसका फायदा कुछ राशियों के लोगों को हो सकता हैं तो कुछ राशियों के लव लाइफ में परेशानी भी आ सकती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 16 मार्च के लव राशिफल के बारे में की इस दिन लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे क्या कहते हैं। आपको लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं या रिलेशनशिप में तकरार हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 16 मार्च के दिन सूर्य और चन्द्रमा का संयोग आपके लव लाइफ के लिए उत्तम रहेगा। इस दिन आपको लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं और आप अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम की दुनिया बसा सकते हैं। यह दिन आपके लव लाइफ के लिए एक यादगार दिन होगा और रिश्तों में आयी खटास समाप्त हो जाएगी और आपको लव पार्टनर से सच्चा प्रेम मिलेगा। इस दिन आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आपके लव लाइफ पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 16 मार्च के दिन आपके लव लाइफ में प्रेम की वर्षा हो सकती हैं और आपका लव पार्टनर आपको कुछ सरप्राइज दे सकते हैं। इस दिन आपके सितारे आपके अनुकूल रहेंगे। जिससे आपके लव लाइफ में कोई परेशानी नहीं आएगी और आपके सपने पुरे होंगे। दोपहर बाद लव पार्टनर से मिलने का मौका मिल सकता हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती हैं। इस दिन आप अपने गुस्सा पर नियंत्रण रखें। आपके लिए शनि देव का दर्शन करना शुभ साबित होगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण सूर्य और चन्द्रमा का संयोग आपके अनुकूल रहेगा। जिससे आपको लव पार्टनर से सच्चा प्यार मिल सकता हैं और आप उनके साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको इस दिन अपने लव पार्टनर पर विश्वास रखने की ज़रूरत हैं। विश्वास में कमी के कारण आपके लव लाइफ में अनबन की समस्या उत्तम हो सकती हैं। आप अपने लव पार्टनर को कुछ गिफ्ट दे कर उन्हें मनाने की कोशिश करें। यह दिन आपके लव लाइफ के लिए उत्तम रहेगा तथा आपके लव लाइफ पर भगवान शनि देव की कृपा बनी रहेगी।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 16 मार्च के दिन लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे अनुकूल नहीं रहेंगे। इस दिन सूर्य और चन्द्रमा का संयोग आपके लिए अशुभ हैं। जिसके कारण लव पार्टनर से बहस हो सकती हैं और आपके प्रेम संबंध ख़राब हो सकते हैं। इस दिन आपके लव लाइफ में रूठने मनाने का खेल चलता रहेगा तथा रिश्तों में कड़वाहट आएगी। आप अपने वाणी पर संयम रखें तथा रिलेशनशिप में प्यार को बनाए रखने की कोशिश करें। दोपहर बाद से आपके लव लाइफ में खुशियां आने लगेगी और लव पार्टनर से भी प्यार मिलेगा। इस दिन आप शनि देव का दर्शन करें।

0 comments:
Post a Comment