हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में प्रदूषण के कारण इंसान के चेहरे की सुंदरता खोती जा रही हैं और कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां आ रही हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जिन घरेलू नुस्खे को अपना कर आप अपने चेहरे की सुंदरता निखार सकते हैं तथा अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की चेहरे की सुंदरता निखारने के 5 घरेलू नुस्खे।
संतरे के छिलके, चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए संतरे का छिलका सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। आप संतरे के छिलके को पीस कर उसका पेस्ट बना लें और उसे गुलाब जल के साथ मिलकर अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद आप अपने चेहरे को ठंडा पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आ जायेगा तथा चेहरे की सुंदरता बनी रहेगी। इस घरेलू उपाय को सप्ताह में तीन बार आजमाएं। इसका लाभ आपको बहुत जल्द मिलेगा।
मुल्तानी मिट्टी, अगर आप नहाने से पहले मुल्तानी मिट्टी को अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपका चेहरा कोमल और मुलायम हो जायेगा। साथ हीं साथ आपके चेहरे की चमक बनी रहेगी तथा चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे के निशान ख़त्म हो जाएंगे। इस घरेलू उपाय को अपना कर आप अपने चेहरे की सुंदरता को निखार सकते हैं। ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होता हैं।
पपीता, चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए पपीता सबसे लाभदायक साबित होता हैं। आप पके हुए पपीता को पेस्ट बना लें और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब ये पूरी तरह से सुख जाएँ तो आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे में निखार आ जायेगा तथा आपकी त्वचा स्वस्थ और सेहतमंद रहेगी। साथ हीं साथ चेहरे पर झुर्रियां आना भी कम हो जायेगा।
कच्चा दूध, आप प्रतिदिन सुबह के समय कच्चा दूध को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ कर लें। इससे धीरे धीरे आपके चेहरा में निखार आने लगेगा और आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बन जायेगा। इस घरेलू उपाय को आप प्रतिदिन करें। इसका असर बहुत जल्द देखने को मिलेगा।
पानी, प्रदूषण के कारण चेहरे की त्वचा ख़राब हो जाती हैं और त्वचा काला दिखने लगता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप थोड़ी थोड़ी देर पर अपने चेहरे को ठंडे पाने से धोते रहें। इससे आपके चेहरे पर निखार आने लगेगा और त्वचा में ग्लो आ जायेगा। इस घरेलू उपाय को आप प्रतिदिन आजमाएं। इसका आपको तुरंत लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment