इन 5 कारणों की वजह से कुछ लोग पड़ते हैं ज्यादा बीमार, जाने कारण

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इससे उनका शरीर अस्वस्थ रहता हैं तथा उनके शरीर में थकान की समस्या बनी रहती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से कुछ लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं और इनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब रहती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इन 5 कारणों की वजह से कुछ लोग होते हैं ज्यादा बीमार, जाने कारण। 
इम्युनिटी कमजोर, वैसे लोग इनके शरीर का इम्युनिटी कमजोर होता हैं। वो लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं तथा उनके शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता हैं। क्यों की इम्यून सिस्टम कमजोर होने से शरीर में पाए जाने वाले ग्लैंड ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं और लोग बीमार हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए तथा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए हर इंसान को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। 

ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित, जब किसी व्यक्ति के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित रहता हैं तथा उनके शरीर में रक्त चाप की समस्या होती हैं। वो लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। क्यों की ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित रहने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं। जिससे इंसान के शरीर में कमजोरी आती हैं और इंसान कई तरह के बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। इस अनियंत्रित ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए आयरन और फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर की सहायता से ब्लड टेस्ट कराना चाहिए।  

मोटापा, मोटापा इंसान के शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने के कारण उत्पन होता हैं। इससे इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं और इंसान शारीरिक रूप से बीमार हो जाता हैं। इस समस्या से बचने के लिए हर इंसान को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए तथा उसे ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर का कोलेस्ट्रॉल बर्न होता हो। इसके लिए आप डॉक्टर की सहायता ले सकते हैं।  

तनाव, आज के समय में तनाव लेने के कारण लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। तनाव लेने से इंसान के दिमाग में स्ट्रेस उत्पन होता हैं। जिससे इंसान मानसिक बीमारियों से ग्रसित हो जाता हैं। साथ हीं साथ सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। इतना हीं नहीं तनाव लेने से इंसान के दिमाग का न्यूरो सिस्टम भी कमजोर हो जाता हैं। इसलिए अगर आप बीमारी से बचना चाहते हैं तो आप तनाव ना लें और मेडिटेशन करें। 

नींद की कमी, आज के इस भाड़ दौड़ की जिंदगी में नींद की कमी होना इंसान को बीमार बना रहा हैं। नींद की कमी होने से इंसान के दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाता हैं। जिससे इंसान मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाता हैं और उसके सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होता हैं। इसलिए अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment