मोटापा कम करने के लिए रोजाना करें ये 5 काम

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो मोटापा की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगता हैं। साथ ही साथ शरीर में एनर्जी की भी कमी हो जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जिन कामों को कर के आप अपने शरीर का मोटापा दूर कर सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की मोटापा कम करने के लिए रोजाना करें ये 5 काम।
व्यायाम करें, अगर आप अपने शरीर के मोटापा को कम करना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन व्यायाम करें। व्यायाम करने से आपके शरीर में पाए जाने वाला कोलेस्ट्रॉल बर्न करेगा तथा शरीर में मौजूद फैट धीरे धीरे कम होने लगेगा और आपको मोटापा से छुटकारा मिल जायेगा। इसलिए आप रोजाना सुबह के समय एक घंटा व्यायाम जरूर करें। इससे आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा।
साइकिल चलाएं, मोटापा कम करने के लिए आप प्रतिदिन साइकिल चलाएं। इससे आपके शरीर की मांसपेशियों में खिचाव आएगा और धीरे धीरे आपके शरीर का वजन कम होने लगेगा। साथ ही साथ शरीर के मसल्स में ताकत आएगी और शरीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी। इसलिए आप रोजाना सुबह के समय साइकिल जरूर चलाएं।
ओट्स का सेवन करें, दरअसल ओट्स में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ साथ फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं। जो शरीर में मौजूद कैलोरी को कम करती हैं। इससे इंसान के शरीर का वजन धीरे धीरे कम होने लगता हैं तथा इंसान को मोटापा की समस्या से छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए अगर आप मोटापा की समस्या से ग्रसित हैं तो आप सुबह के समय ओट्स का सेवन करें।
ग्रीन टी का सेवन करें, मोटापा को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन सबसे लाभकारी साबित होता हैं। क्यों की ग्रीन टी में टैनिन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बर्न करता हैं और इंसान के शरीर का वजन कम होने लगता हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से शरीर में एनर्जी आती हैं। इसलिए हर इंसान को सुबह के समय ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
भरपूर पानी पिएं, मोटापा को कम करने के लिए भरपूर पानी का सेवन सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। अगर आप सुबह खाली पेट पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जाता हैं और इंसान का पेट साफ़ रहता हैं। जिसके कारण शरीर में मोटापा होने के चांस कम जाते हैं और इंसान का शरीर भी सेहतमंद रहता हैं। इन कामों को अगर आप रोजाना करने हैं तो आपको बहुत जल्द मोटापा से छुटकारा मिल जायेगा।

0 comments:

Post a Comment