साप्ताहिक विवाह राशिफल: 10 जून से 16 जून 2019 तक

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो हर इंसान के जीवन में एक समय ऐसा आता हैं जब लोग शादी करने का फैसला लेते हैं। लेकिन कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो तभी इंसान के जीवन में शादी संपन होती हैं और इंसान को एक सफल वैवाहिक जीवन प्राप्त होता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक विवाह राशिफल के बारे में की शादी विवाह को लेकर 10 जून से 16 जून 2019 तक का समय किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 10 जून से 16 जून 2019 तक का समय मेष, सिंह और धनु राशि वाले लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। इस समय में इनकी कुंडली के लगन भाव में शनि भारी नजर आ रहा हैं। जो इनके विवाह में बाधा उत्पन कर सकता हैं और इनकी शादी टूट सकती हैं। सप्ताह का अंत समय शादी विवाह के बातचीत के लिए अनुकूल हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको अभी और इंतजार करना पड़ सकता हैं। आपके लिए भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करना शुभ रहेगा। 

वृष, कन्या और मकर राशि, शादी विवाह को लेकर इस सप्ताह का समय वृष, कन्या और मकर राशि के लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में इनके लगन भाव में मंगल भारी हैं जो इनके शादी विवाह में परेशानियां उत्पन कर सकता हैं। लेकिन सप्ताह के अंत समय में इनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी हैं। जिससे इन्हे मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता हैं। इनके लिए शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं। लेकिन आप शादी करने का फैसला जल्दीबाजी में ना लें। भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करना आपके लिए शुभ रहेगा।  

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, 10 जून से 16 जून 2019 तक का समय मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला हैं। इस समय में इनकी कुंडली में एक मजबूत विवाह योग का निर्माण हो रहा हैं। जिसके कारण शादी विवाह से जुड़े इनके सपने सच हो सकते हैं। इनके घरों में शादी की शहनाई बज सकती हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए अच्छे घरों से रिश्ते आ सकते हैं। शादी की बातचीत के लिए यह सप्ताह आपके अनुकूल हैं। आप भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करें।   

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, शादी विवाह को लेकर 10 जून से 16 जून 2019 तक का समय कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला हैं। इनकी कुंडली के लगन भाव में सूर्य, चंद्र और गुरु की स्थिति सबसे मजबूत हैं। जिसके कारण इनके घरों में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। इस राशि के जातक को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता हैं। प्रेम विवाह करने की चाहत भी पूरी हो सकती हैं। अगर आप किसी को वैवाहिक प्रस्ताव देना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए बेहद खास हैं। आपके जीवन पर शिव और पार्वती की कृपा भी बनी रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment