डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो हर सप्ताह ग्रहों के चाल के अनुसार इंसान का वैवाहिक जीवन भी बदलता रहता हैं। जब कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो तभी इंसान की शादी संपन होती हैं और अगर ग्रहों की स्थिति अनुकूल न हो तो शादी विवाह में कई तरह की बाधाएं आने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक विवाह राशिफल के बारे में की इस सप्ताह 15 जून से 21 जून 2019 तक किन राशि वाले लोगों की शादी हो सकती हैं तथा किसके शादी विवाह में बाधा आ सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों की बात करें तो इस सप्ताह 15 जून से 21 जून 2019 तक मेष, सिंह और धनु राशि की कुंडली में मंगल भारी नजर आ रहा हैं। जो इनके शादी विवाह में बाधाएं उत्पन कर सकता हैं। इनकी शादी ठीक हो कर भी टूट सकती हैं। इस सप्ताह आप शादी विवाह से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको अभी और इंतजार करना पड़ सकता हैं। आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति शादी के अनुकूल नहीं हैं। आपके लिए भगवान शिव और पार्वती की आराधना करना शुभ रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, 15 जून से 21 जून 2019 का समय वृष, कन्या और मकर राशि के शादी विवाह के लिए अनुकूल नजर आ रहा हैं। आपकी कुंडली में शुक्र कर्क लगन में मौजूद हैं जो विवाह योग का निर्माण कर रहा हैं। इससे आपकी शादी ठीक हो सकती हैं और आपके लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। प्रेम विवाह करने की चाहत भी पूरी हो सकती हैं। आपकी कुंडली में सूर्य और चंद्र की स्थिति भी आपके अनुकूल हैं। जिससे आपको एक अच्छा जीवनसाथी मिल सकता हैं। इस सप्ताह आप शादी विवाह से जुड़ी बातों को आगे बढ़ा सकते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करना शुभ रहेगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, शास्त्रों के अनुसार सप्ताह के शुरूआती समय में शनि आपकी कुंडली में भारी नजर आ रहा हैं जो शादी विवाह में परेशानियां उत्पन कर सकता हैं। लेकिन सप्ताह का अंत समय आपके लिए सबसे उत्तम हैं। इस समय में सूर्य, चंद्र और गुरु की स्थिति शादी विवाह के लिए सबसे अनुकूल हैं। जिससे आपकी शादी ठीक हो सकती हैं। आपको मनचाहा प्यार मिल सकता हैं। आपके जीवन में ख़ुशियों की दस्तक हो सकती हैं। अगर आप मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक हैं तो आपके लिए शिव और पार्वती की आराधना करना उत्तम रहेगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 15 जून से 21 जून का समय कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला हैं। इस शुभ समय में इनके घर शादी की शहनाई बज सकती हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए अच्छे घरों से रिश्ते आ सकते हैं। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें भी अच्छी खुशखबरी मिल सकती हैं। इनके लगन भाग में ग्रहों का संयोग एक मजबूत विवाह योग का निर्माण कर रहा हैं। जिससे इनके शादी विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं और इन्हे एक अच्छा जीवनसाथी मिल सकता हैं। इस सप्ताह शादी विवाह की बातचीत के लिए सबसे शुभ हैं। आप भगवान शिव और माता पार्वती का दर्शन करें।

0 comments:
Post a Comment