शोध: डेलीमेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार ओहियो स्टेट युनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया की एक पुरुष दिन भर में 19 बार सेक्स के लिए सोचते हैं। उनके मन में सेक्स को लेकर इससे ज्यादा भी ख्याल आते हैं। आज इसी विषय में इस रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की क्या पुरुष सेक्स के बारे में दिन में 19 बार सोचते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
ओहियो स्टेट युनिवर्सिटी के प्रमुख अनुसंधानकर्ता टेरी फिशर ने कहा, ''हम हालांकि यह अध्ययन नहीं कर पाए कि सेक्स को लेकर यह विचार पुरुषों के दिमाग में कितने समय तक रहते हैं या किस तरह के विचार होते हैं।'' लेकिन यह सच है की एक पुरुष दिन भर में 19 बार या इससे अधिक सेक्स के बारे में सोचते हैं।
इस शोध को करने के लिए ओहियो स्टेट युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं में 1900 पुरुषों पर एक अध्ययन किया। साथ ही साथ उनके दिमाग में होने वाले परिवर्तन और उनकी सोच पर भी रिसर्च किया। जिसके बाद शोधकर्ताओं ने बताया की पुरुष सेक्स को लेकर बहुत ज्यादा उतावले होते हैं और किसी भी आकर्षण महिला को देख कर उनके मन में सेक्स का विचार आने लगता हैं। हालांकि उनसे पूछने पर पुरुष इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये बात बिल्कुल सच हैं।
शोधकर्ताओं ने बताया की पुरुषों के शरीर में टेस्टेस्टेरोन हार्मोन का निर्माण जितना ज्यादा होता हैं। उन पुरुषों में सेक्स के प्रति ज्यादा आकर्षण देखा जाता हैं। पुरुष अपने शरीर को तो कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन वो अपने दिमाग को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और उनके दिमाग में सेक्स को लेकर कई तरह के सवाल उत्पन हो जाते हैं। यह एक नेचुरल प्रक्रिया है जो लगभग सभी पुरुष के साथ होता हैं।
हालांकि अनुसंधानकर्ताओं ने द अटलांटिक में प्रकाशित एक रिपोट में कहा है कि किसी व्यक्ति के विचार को समझना कठिन है, चाहे कोई भी प्रौद्योगिकी क्यों न अपनाई जाए। लेकिन उनके दिमाग में चलने वाली बातों को समझा जा सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment