उत्तर प्रदेश में निकली बंपर भर्तियां, सैलरी 56 हजार से 1.77 लाख तक

सरकारी नौकरी: अगर आप उत्तर प्रदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको  बता दें की यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कार्मिक अधिकारी के कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। खास बात ये है कि अगर आपकी आयु 40 वर्ष तक है, तो भी आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप आवेदन करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और आवेदन करें।  
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 23 अक्तूबर, 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 नवंबर, 2019

पद का नाम :                           पदों की संख्या
कार्मिक अधिकारी (PO)               15

आयु सीमा :
बिजली विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। 

वेतनमान :
मैट्रिक्स लेवल-10 (56,100 - 1,77,500 रुपये) 

योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://upenergy.in/

0 comments:

Post a Comment