हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो जब कोई व्यक्ति डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित हो जाता हैं तो उन्हें कई तरह के प्रहेज करने की सलाह दी जाती हैं ताकि उनका डायबिटीज कंट्रोल रह सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फल के सेवन से बारे में जिस फल का सेवन डायबिटीज के मरीज गलती से भी ना करें। क्यों की इससे उनकी डायबिटीज और बढ़ सकती हैं तथा शरीर अस्वस्थ हो सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
केला :
डायबिटीज के मरीज गलती से भी केला का सेवन ना करें। क्योंकि यह शुगर लेवल को बढ़ाते हुए तुरंत शरीर को बूस्ट देता है। इसकी यही क्वॉलिटी डायबीटीज के मरीजों के लिए खराब है क्योंकि इससे शुगर लेवल ज्यादा इफेक्ट होता है और इंसान की सेहत और भी ज्यादा ख़राब हो जाती हैं।
अंगूर :
आपको बता दें की एक कप अंगूर खाने पर शरीर में 23 ग्राम शुगर जाती है। अगर आप डायबीटीज के मरीज हैं तो इस फल को सीमित मात्रा में खाना ही आपके लिए बेहतर है। आप ज्यादा अंगूर का सेवन ना करें। इससे शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता हैं।
लीची :
मेडिकल साइंस के अनुसार लीची भी हाई शुगर लेवल वाला फल हैं। एक कप लीची में 29 ग्राम नैचरल शुगर होती है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हुए तबीयत खराब कर सकती है। इसलिए आप इसका सेवन गलती से भी ना करें।
आम :
डायबिटीज के मरीज आम का सेवन गलती से भी ना करें। क्यों की एक आम में ही करीब 45 ग्राम नैचरल शुगर होती है। ऐसे में डायबीटीज का मरीज अगर दो आम खा ले तो यह नैचरल शुगर भी उनकी हेल्थ बिगाड़ सकती है।
चेरी :
आपको बता दें की एक कप चेरी में 18 ग्राम शुगर होती है। जो आपके शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ा सकते हैं। इससे डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं। इसलिए आप इसका सेवन ना करें।

0 comments:
Post a Comment