नई दिल्ली: इस बार अभिजीत और उनकी पत्नी एस्थर को नोबेल प्राइज मिलने के बाद पूरी दुनिया में इस बात की चर्चा चल रही हैं की क्या इससे पहले भी किसी पति पत्नी को नोबेल प्राइज मिला हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन पति पत्नी के बारे में जिन्हे नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अभिजीत-एस्थर को नोबेल प्राइज :
अर्थशास्त्र के नोबल के लिए भारत में जन्मे अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो को चुना गया है। इन्हे 2019 में अर्थशास्त्र छेत्र में नोबेल प्राइज से सम्मानित किया जायेगा
पियरे क्यूरी और मेरी क्यूरी को नोबेल प्राइज :
आपको बता दें की फिजिक्स के फ्रांसीसी वैज्ञानिक पियरे क्यूरी को उनकी पत्नी मेरी क्यूरी को एक साथ 1903 में नोबेल पुरस्कार मिला था। उनके रेडियो ऐक्टिविटी की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
फ्रेडरिक जॉलियट और आइरीन जॉलियट को नोबेल प्राइज :
रेडियोधर्मी तत्वों की सक्रियता से जुड़ी खोज के लिए पत्नी आइरीन जॉलियट के साथ फ्रेडरिक जॉलियट को साल 1935 में नोबेल मिला था।
कार्ल फर्डिनेंड कोरी और जर्टी थेरेसा कोरी को नोबेल प्राइज :
ग्लूकोज और ग्लाइकॉजन पर रिसर्च के लिए कार्ल फर्डिनेंड कोरी और उनकी पत्नी जर्टी थेरेसा कोरी को 1947 में नोबेल प्राइज मिला था।
ऐडवर्ड मोजर और ब्रिट मोजर को नोबेल प्राइज :
नॉर्वे के ऐडवर्ड मोजर और ब्रिट मोजर को साल 2014 में एक और साथी के साथ नोबेल दिया गया था। उन्होंने दिमाग के जीपीएस सिस्टम का पता लगाया था।

0 comments:
Post a Comment